फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RPF cought to constable at railway station

थाना नहीं तो रेलवे स्टेशन पर ही कर ली वसूली

Fri, 10 Feb 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 10 Feb 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
RPF cought to constable at railway station
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : Amar Ujala
स्टेशन पर चुनावी ड्यूटी को रवाना होने के लिए ट्रेन का इंतजार करने के दौरान वसूली में लग गए यूपी पुलिस का सिपाही आरपीएफ की गिरफ्त में आ गए। हालांकि, गोरखधाम एक्सप्रेस पर चढ़ने में चढ़ाने का जिम्मा लेकर वसूली करने वाला सिपाही आरपीएफ इंस्पेक्टर को आसानी से चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


प्लेटफार्म नंबर दो पर गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल बोगी में चढ़ने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। वहीं पर आसपास के जिलों के पुलिस वाले भी चुनावी ड्यूटी पर रवाना होने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। लंबी लाइन देखी तो वर्दी का इस्तेमाल करते हुए कुछ सिपाहियों ने आगे सीट दिलाने का भरोसा देकर वसूली शुरू कर दी। तभी पास में ही ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के सिपाही पहुंच गए और एक सिपाही को पकड़ लिया। पकड़े गए सिपाही को लेकर इंस्पेक्टर के पास पहुंचे। इंस्पेक्टर ने वसूली के बारे पूछा तो उसने इंकार कर दिया और खुद को बलिया जिले में तैनात बताया। इंस्पेक्टर ने जैसे ही टिकट मांगा वह साथी के पास से टिकट लेकर आने की बात बोलकर बाहर निकला और फरार हो गया। आरपीएफ ने उसकी तलाश की मगर वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर केएन तिवारी ने बताया कि गोरखधाम एक्सप्रेस में वसूली करते हुए एक सिपाही पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने खुद को बलिया जिले में तैनात बताया था। टिकट मांगने पर वह साथी के बुलाने के बहाने भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल पटरियों के किनारे सैंड बैग रखे गए 
रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से पटरियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को इंजीनियरिंग विभाग की मदद से प्लेटफार्म पर सैंड बैग रखे गए। हर तीन सौ मीटर की दूरी पर 25-25 बोरी रखी गई है। सैंड बैग सिर्फ  गोरखपुर जंक्शन पर ही नहीं रखा जा रहा है बल्कि छोटे-बड़े सभी रेलवे स्टेशनों पर इसे रखा जा रहा है। इंस्पेक्टर केएन तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की लिहाज से सैंड बैग (बालू के बोरे) पटरियों के किनारे रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed