फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbery of 99 lakhs at fourlane has been found fake

फोरलेन पर 99 लाख की लूट निकली फर्जी

Fri, 17 Mar 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Robbery of 99 lakhs at fourlane has been found fake
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी लूट के आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
खोराबार इलाके में फोरलेन पर भैंसहा के पास हुई कथित 99 लाख की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। कैश मैनेजमेंट कंपनी रेडीयेंट के कर्मचारियों ने ही साजिश के तहत रुपये हड़पे थे और फिर पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दे दी थी। पुलिस ने पकड़े गए कर्मचारियों की निशानदेही पर 31 लाख रुपये बरामद कर लिए है। वहीं फरार तीन साथियों की तलाश में भी जुट गई है। बाकी 67 लाख 76 हजार 578 रुपये और बंदूक उन्हीं के पास हैं। एसएसपी ने पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि रेडीयेंट कंपनी के कैशियर अजय प्रजापति ने मंगलवार को लूट की सूचना दी थी। बताया था कि वह गनमैन धनंजय और कैश वैन चालक संतोष शुक्ला के साथ सोनबरसा बाजार से गीडा लौट रहा था तभी भैंसहा के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर 98 लाख 79 हजार 530 रुपये लूट लिए। पुलिस ने जब तीनों से अलग-अलग बात की तो उन्होंने अलग-अलग बयान दिए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन


अजय के बताने पर पुलिस ने धर्मशाला बाजार में रहने वाले बड़हलगंज के बुढ़नपुरा निवासी रमन चंद पांडेय उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को दो लाख रुपये बरामद हुए, वहीं अजय के पास से 13 लाख 3 हजार 175 रुपये, धनंजय के पास से 9 लाख, संतोष के पास से सात लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में डकैती का केस दर्ज हुआ था लेकिन अब इसकी धाराएं बदल जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया का रहने वाले हैं फरार अभियुक्त
पुलिस लूट की बाकी रकम बरामद करने के लिए बलिया निवासी छोटू चौबे और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है। छोटू की तलाश पुलिस को पहले से ही है। प्रापर्टी डीलर पर हमले के मामले में भी उसकी तलाश चल रही है। अजय ने बताया कि धर्मशाला के पास ही उसकी मुलाकात छोटू से हुई थी।

कंट्रोल रूम में सिपाही हैं अजय के पिता
कैशियर अजय प्रजापति के पिता मदन लाल गोरखपुर पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हैं। वहीं धनंजय के पिता भी पुलिस विभाग से ही रिटायर हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed