फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery of 55 thousands

बदमाशों ने व्यापारी और दुकानदार से लूटी रकम

Tue, 12 Jul 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 12 Jul 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
robbery of 55 thousands
लूट
उरुवा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी पर तमंचा नात 50 हजार रुपये लूट लिए। बाजार से वह घर लौट रहे थे। वारदात के बाद बदमाश गोला की तरफ भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। झंगहा में दुकान पर पहुंचे बाइक सवार छह युवकों ने दुकानदार पर हमला कर पांच हजार रुपये लूट लिए। ग्रामीणों के जुटने पर वे फरार हो गए।
विज्ञापन


उरुवा प्रतिनिधि के अनुसार बेलघाट, जितवापुर के रहने वाले पशु व्यापारी मन्नू मंगलवार की दोपहर उरुवा आए थे। दोपहर 2:30 बजे के करीब वह बाइक से घर लौट रहे थे। परसा के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके मन्नू को रोक लिया। तमंचा सटाकर जेब में रखे 50 हजार रुपये ले लिए। वारदात के बाद बदमाश उरुवा की तरफ फरार हो गए। राहगीरों की मदद से मन्नू ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उन्होंने बताया कि सफेद रंग की बाइक से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने अपना मुंह गमछे से बांध रखा था। एसओ उरुवा राजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार बोहाबार के रहने वाले पराग गुप्ता की चौराहे पर किराना की दुकान है। मंगलवार की दोपहर एक बजे दो बाइक से पहुंचे छह बदमाशों ने दुकान पर बैठे पराग के पौत्र हरिकेश को तमंचा सटाकर कैश बॉक्स में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। ग्रामीणों के जुटने पर बदमाश फरार हो गए। मौके पर उनका हॉकी और चाकू छूट गया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। झंगहा के प्रभारी थानेदार जेपी शर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश में विवाद हुआ था। लूट की सूचना झूठी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed