फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery of 45 thousands rupees and jwellary at sehjanwa

सहजनवां में पशु व्यापारी के घर डकैती

Sat, 20 Feb 2016 08:26 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
robbery of 45 thousands rupees and jwellary at sehjanwa
सहजनवां के सीहापार में शुक्रवार की रात पशु व्यापारी की पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर डकैतों ने घर में लूटपाट की और 45 हजार रुपये नकद, जेवरात के साथ ही कीमती सामान लेकर चले गए। शोर मचाने पर पहुंचे गांववालों ने खोजबीन की लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


भीटी रावत प्रतिनिधि के अनुसार सीहापार गांव के प्रधान टोला के रहने वाले राधेश्याम पशु व्यापारी हैं। मई में उनकी बेटी कविता की शादी होनी है। शुक्रवार की शाम वह बेटी के साथ हरपुर-बुदहट के कुईकोल स्थित अपनी ससुराल गए थे। रात में पत्नी सुशीला और बेटा विकास बरामदे में सोए थे। 11 बजे के करीब घर में घुसे छह डकैतों ने दोनों को बंधक बना लिया और तमंचा सटाकर घर की चाभी छीन ली। शोर मचाने की कोशिश करने पर विकास को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और कमरे में रखे 45 हजार नकदी और बेटी की शादी के लिए बनवाए गए करीब दो लाख रुपये की कीमत के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन


डकैतों के जाने पर सुशीला ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। गांववालों की सूचना पर इंस्पेक्टर सहजनवां यादवेंद्र पाल, क्राइम ब्रांच की टीम और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह नौ बजे एएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी ग्रामीण ब्रजेश ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। छानबीन के बाद पुलिस डकैती की घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीहापार गांव में हुई घटना की छानबीन चल रही है। पीड़ित से बातचीत कर बदमाशों का हुलिया पूछा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लेंगे।
- ब्रजेश सिंह, एसपी (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed