{"_id":"57435a2a4f1c1b61276907fc","slug":"robbery-in-business-man-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप, कार का शीशा तोड़ बदमाशों ने उड़ाए बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप, कार का शीशा तोड़ बदमाशों ने उड़ाए बैग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 24 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने सोमवार को तीन गाड़ियों के शीशे तोड़कर रुपये, लैपटॉप के साथ ही अन्य सामान चोरी कर लिए। घटना तारामंडल, नौसढ़ और बड़हलगंज क्षेत्र में हुई। पुलिस तीनों मामले की छानबीन कर रही है। एक जगह सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकार्ड हुई है। तीनों घटना हाईवे पर होने के कारण पुलिस एक ही गैंग के शामिल होने का संदेह जता रही है।
बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार बाराबंकी स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर रियाज अहमद सोमवार को कार से बकाया वसूली के लिए बड़हलगंज आए थै। दोपहर एक बजे सिधुआपार में सड़क के किनारे कार खड़ी कर वह एक केंद्र में चले गए। आधे घंटे बाद लौटे तो उन्हें कार का शीशा टूटा मिला। बदमाश पिछली सीट पर रखा बैग उठा ले गए थे। उसमें 80 हजार रुपये, 21 हजार रुपये के चेक और बकाएदारों की सूची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना को अंजाम देने वालों की हरकत कैद हुई है।
उधर, सिकरीगंज, बारीगांव के रहने वाले प्रेम कुमार मौर्य बीमा एजेंट हैं। सोमवार की शाम पांच बजे वह कार से घर लौट रहे थे। नौसढ़ चौराहे पर पहुंचने पर वह बेटी का फोन रिसीव करने के लिए रुक गए। कार सड़क किनारे खड़ी कर वह एक दुकान पर चले गए। एक घंटे बाद लौटे तो शीशा टूटा होने के साथ ही पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। उसमें 10 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात थे। पुलिस ने उन्हें मंगलवार की सुबह बुलाया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में सहारा इस्टेट में रहने वाले सच्चिदानंद यादव पीएनबी इंफ्राटेक गोरखपुर-सौनौली में महाप्रबंधक है। सोमवार की रात आठ बजे वह कमिश्नर के यहां से मीटिंग के बाद लौट रहे थे। तारामंडल रोड पर स्थित शोरूम के पास स्कार्पियों खड़ी कर वह ड्राइवर के साथ सामान लेने चले गए। आधे घंटे बाद लौटे तो उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। बदमाश पिछली सीट पर रखा बैग उठा ले गए थे जिसमें लैपटॉप, 15 हजार रुपये और कागजात थे। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। महाप्रबंधक ने कैंट में तहरीर दी है।