फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery finance employ and shopkeeper

फाइनेंस कर्मचारी और दुकानदार से लूट

Fri, 22 Jan 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गगहा में बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर पिस्टल तान रुपये लूट लिए। समूह की महिलाओं से रुपये लेकर वह कंपनी के आफिस लौट रहा था। उधर, शाम को बड़हलगंज के झुमिला में किराना व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 20 हजार रुपये और गाड़ी के कागजात लूट लिए।
विज्ञापन

कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार मिर्जापुर के रहने वाले दिनेश पासवान एसकेएस माइक्रो फाइनेंस में फील्ड अफसर हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह कोठा, गजपुर क्षेत्र के गांव में समूह की महिलाओं को दिए गए कर्ज की वसूली करने गए थे। दोपहर एक बजे कौड़ीराम स्थित कंपनी के आफिस वह बाइक से लौट रहे थे
विज्ञापन

 गजपुर कस्बे में चौरसिया इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हेें रोक लिया। वे तमंचे से आतंकित कर बैग छीनकर कौड़ीराम की तरफ भाग निकले। सात जनवरी को भी गजपुर में बंधवा गांव के पास दिनेश से बदमाशों ने 68 हजार रुपये लूटे थे। पीड़ित ने बताया कि सात जनवरी को लूटपाट करने वाले बदमाशों ने ही आज की वारदात को भी अंजाम दिया है। बैग में कितने रुपये थे, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार नेवादा निवासी कुबेर पांडेय गांव में किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम वह झुमिला से किराने का सामान खरीदकर टैंपो से लौट रहे थे। दलुआ गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकने के बाद तमंचा सटाकर कुबेर की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गाड़ी के कागजात छीन लिए
वारदात के बाद फायरिंग करते हुए बदमाश झुमिला की तरफ भाग निकले। पुलिस घटना को संदिग्ध मान मामले की छानबीन कर रही है।

महिला से आठ हजार रुपये लूटे
कौडीराम। पंजाब नेशनल बैंक के बाहर बृहस्पतिवार की दोपहर महिला को झांसा देकर बदमाशों ने आठ हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी पर दी है।

बलुआ खुर्द गांव की रहने वाले द्वारिका गुप्ता की पत्नी फूलमती बृहस्पतिवार को पीएनबी कौड़ीराम शाखा में रुपये लेने आई थीं। बैंक से निकलकर वह गांव की तरफ जाने लगीं, तभी पहुंचे दो युवकों ने पैर छूने के बाद रुपये कम मिलने की जानकारी देकर गिनने को कहा। फूलमती के रुपये निकालते ही छीनकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed