{"_id":"5866bbe94f1c1b047feeb9e9","slug":"robbers-face-are-not-clear-in-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में लुटेरों का चेहरा साफ नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में लुटेरों का चेहरा साफ नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के बड़े सर्राफा व्यापारी के मुनीम से 5.20 लाख के गहने लूटे जाने के मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जिस सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने बड़ी उम्मीद लगाई थी, उसमें लुटेरों का चेहरा साफ नहीं आ सका है। अब मुनीम के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। उसका दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
मालूम हो कि बुधवार को देवरिया के सर्राफा कारोबारी संतोष वर्मा के मुनीम सुनील कुमार गोरखपुर घंटाघर में गहने खरीदने आए थे। करीब 5.20 लाख रुपये कीमत के गहने लेकर वह जैसे ही दुकान से निकले थे, सिपाही बनकर दो युवकों ने उन्हें रोक लिया था और तलाशी लेने की बात कहते हुए गहने रखे बैग लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद सामने आया था कि रास्ते में पड़ने वाले कपड़े के दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई है।
दो दिनों में पुलिस ने उस रोड पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल डाले, मगर किसी में भी लुटेरों को चेहरा साफ नहीं दिखा। अब पुलिस मुनीम के बताए हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर राजघाट ने बताया कि कई लुटेरे निशाने पर हैं और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।