{"_id":"57e97d0d4f1c1b073d5740fe","slug":"revalver-loot-for-properti-delar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर पर हमला कर लूटी रिवाल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर पर हमला कर लूटी रिवाल्वर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
तरकुलहा मोड़ पर सोमवार की शाम बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर हमला कर लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली। वारदात के बाद आरोपी बोलेरो से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मुंडेरा बाजार के रहने वाले राजकुमार पांडेय (40) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। सोमवार की शाम 7:30 बजे वह घर जा रहे थे। इसी दौरान वह तरकुलहा मोड़ पर मॉडल शॉप के पास रुक गए। इसी दौरान वहां तीन युवक आए और बिना किसी कारण उन्हें मारने-पीटने लगे। उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी, जबकि दो ने डंडे ले रखे थे। हमलावरों ने उनका सिर फोड़ दिया। इसके बाद उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर वे बोलेरो से फरार हो गए।
हमलावरों को पहचानने से इंकार करते हुए उन्होंने किसी के साथ रंजिश न होने की जानकारी पुलिस को दी है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।