फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   revalver loot for properti delar

प्रापर्टी डीलर पर हमला कर लूटी रिवाल्वर

Tue, 27 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 27 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
revalver loot for properti delar
क्राइम
 तरकुलहा मोड़ पर सोमवार की शाम बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर हमला कर लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली। वारदात के बाद आरोपी बोलेरो से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मुंडेरा बाजार के रहने वाले राजकुमार पांडेय (40) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। सोमवार की शाम 7:30 बजे वह घर जा रहे थे। इसी दौरान वह तरकुलहा मोड़ पर मॉडल शॉप के पास रुक गए। इसी दौरान वहां तीन युवक आए और बिना किसी कारण उन्हें मारने-पीटने लगे। उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी, जबकि दो ने डंडे ले रखे थे। हमलावरों ने उनका सिर फोड़ दिया। इसके बाद उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर वे बोलेरो से फरार हो गए।
विज्ञापन


हमलावरों को पहचानने से इंकार करते हुए उन्होंने किसी के  साथ रंजिश न होने की जानकारी पुलिस को दी है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed