{"_id":"58cea6ff4f1c1bf4431a16a0","slug":"rape-with-four-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
RAPE
बड़हलगंज में चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते में भाई लगने वाला युवक उसे टहलाने के बहाने लेकर गया और खेत किनारे ले जाकर हैवानियत अंजाम दी। मनमानी के बाद खून से लथपथ बच्ची को घर छोड़ गया। हालत देखकर जब मां ने पूछा तो बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद पिता व चाचा शिकायत लेकर गए तो आरोपी के घरवालों ने जानमाल की धमकी देते हुए हमला बोल दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
बड़हलगंज इलाके में रहने वाली चार साल की बच्ची के पड़ोस में ही सुमित तिवारी नाम का युवक रहता है। आरोप है कि रविवार की शाम चार बजे के करीब वह बच्ची को टहलाने के लिए घर के बाहर से लेकर गया। कुछ देर बाद घर लौटी बच्ची खून से लथपथ थी और रो रही थी। मां ने चोट लगने की वजह पूछी तो उसने जो बताया, उसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। मामला पट्टीदारी का होने की वजह से पहले तो लोग शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन आरोपी के घरवालों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी सुमित तिवारी के खिलाफ बलात्कार, पाक्सो एक्ट व धमकी देने के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।