फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rape with another three year old girl

तीन साल की एक और बच्ची से हैवानियत

Thu, 16 Feb 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rape with another three year old girl
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
कैंट इलाके में बुधवार को तीन साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बीए का छात्र पीड़ित के पड़ोस में ही किराए के मकान में रहता है। खून से लथपथ मासूम ने इशारों में मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने पहुंचकर मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्जकर आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पिपराइच में तीन साल की मासूम से रेप का मामला अभी शांत हुआ नहीं था कि बुधवार को कैंट इलाके में भी तीन साल की बच्ची से हैवानियत हो गई। आरोपी बांसगांव थाना क्षेत्र के कवलदीह माफी गांव निवासी मनीष शर्मा कैंट में किराए के मकान में रहता है। पीड़ित बच्ची भी मां के साथ पड़ोस में ननिहाल में रहती है। बच्ची के पिता काम के सिलसिले में बैंकाक में हैं। बुधवार को परिवार के सभी सदस्य काम में व्यस्त थे तभी बच्ची खेलते हुए बगल में चली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि मनीष ने उसके साथ बलात्कार किया। खून से लथपथ बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घरवाले वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेजा दिया गया। हालांकि, अभी उसका डॉक्टरी परीक्षण नहीं हो पाया है। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed