फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rape of young girl

किशोरी का अपहरण कर अधेड़ ने किया रेप 

Fri, 23 Sep 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 23 Sep 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
Rape of young girl
Rape - फोटो : Demo Pic
जिले के सिकरीगंज इलाके में किशोरी का अपहरण कर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार की दोपहर एक अधेड़ घटना को अंजाम देकर किशोरी को अचेत हाल में गांव के बाहर झाड़ी में छोड़कर फरार हो गया था। शुक्रवार की भोर में होश आने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज कर सिकरीगंज पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर छोटी बहन के साथ गांव के सीवान में बकरी लेकर गई थी। दोपहर में वह भोजन करने घर नहीं आई तो खोजते हुए परिवार के लोग पहुंच गए। छोटी बहन ने बताया कि काफी देर पहले वह बगल के खेत में गई थी, लेकिन अभी तक लौटी नहीं है। खोजबीन करने पर किशोरी का कुछ पता नहीं चला। उसकी बहन ने बताया कि गांव का रहने वाला विजयराज भी यहां टहल रहा था। शाम को वह गांव के बाहर किशोरी के पिता को नशे की हालत में मिला। उसके पकड़े पर खून के धब्बे भी थे। अनहोनी की आशंका में पूछताछ करने पर भाग निकला।
विज्ञापन


घरवालों की सूचना पर सिकरीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। शुक्रवार की भोर में पीड़ित किशोरी घर पहुंची। उसने बताया कि खेत में पीछे से आए विजयराज ने मुंह दबाकर उसका अपहरण कर लिया था। गांव के बाहर झाड़ी में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया और अचेत होने पर छोड़कर फरार हो गया। भोर में होश आने पर वह घर पहुंची। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed