{"_id":"56f81fb94f1c1bb54bf150eb","slug":"rape-in-sahjanva","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां में युवती को अगवा कर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहजनवां में युवती को अगवा कर गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
गोरखपुर। सहजनवां में सहेली के घर जा रही युवती को अगवा कर युवकों ने बंधक बनाकर रेप किया। चंगुल से छूटने पर दो दिन बाद वह नशे की हालत में घर पहुंची।
इलाज के बाद 24 मार्च को बेटी को लेकर थाने पहुंची मां ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
कस्बे की रहने वाली युवती 18 मार्च की दोपहर तीन बजे सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में मिले बाइक सवार दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश करने के बाद उठा ले गए।
20 मार्च की दोपहर घर के पास गली में वह अचेत हाल में मिली। परिवार के लोग युवती को लेकर अस्पताल गए। होश में आने पर उसने बताया कि तेनुहारी के रहने वाले कमलेश यादव, विशाल यादव ने उसका अपहरण किया था।
कमरे में बंधक बनाकर दोनों ने उसके साथ रेप किया। चंगुल से छूटने के बाद वह किसी तरह घर पहुंच सकी। सहजनवां पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर यादवेंद्र पाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।