{"_id":"582f0c5f4f1c1b61369011e3","slug":"rape-in-khajni","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात देखने गई सात साल की बच्ची से बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात देखने गई सात साल की बच्ची से बलात्कार
gorakhpur
Updated Fri, 18 Nov 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी इलाके के एक गांव में बारात देखने गई सात साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। गांव के ही 30 वर्षीय युवक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दरिंदगी की। घर वालों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
खजनी प्रतिनिधि के मुताबिक खजनी, उनवल चौकी के एक गांव में बृहस्पतिवार को बारात आई थी। बारात देखने के लिए सात साल की बच्ची भी गई थी। इसी दौरान गांव का पितांबर यादव उसे बहला-फुसलाकर खेत में लेकर चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की और फरार हो गया। किसी तरह से घर पहुंची बच्ची को तड़पता देख घर वालों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं। खजनी थानेदार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही वह फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।