{"_id":"57015b704f1c1b6c25c81228","slug":"qurelling-in-hospital-imergancy-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में घुसकर मारपीट, तीमारदार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमरजेंसी में घुसकर मारपीट, तीमारदार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
हास्पिटल में मारपीट
गोरखपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर इलाज कराने आए लोगों को मनबढ़ों ने पीट दिया। बीच बचाव करने वाले तीमारदारों पर भी हमला किया जिसमें कुछ को चोटें आई हैं। अस्पताल के एक कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मनबढ़ फरार हो गए।
मालूम हो कि बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा गांव में जमीन को लेकर दो जातियों में विवाद हो गया था। घटना में लालजी और कैलाश निषाद घायल हो गए थे।
कैलाश का बेटा दोनों को लेकर इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। अभी उसका उपचार शुरू ही हुआ था कि दूसरे पक्ष के लोग असलहे से लैस होकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।
कुछ तीमारदार भी बीच बचाव को आगे आए तो मनबढ़ों के गुस्से का शिकार हो गए। करीब आधे घंटे तक जिला अस्पताल गांव की रंजिश का अखाड़ा बना रहा। बाद में पुलिस को कैलाश ने घटना से अवगत कराया। कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में इस तरह की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए।