{"_id":"6abcf87b6fe7ab5010086959","slug":"law-students-undertook-an-educational-visit-to-the-manesar-police-station-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102767-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विधि विद्यार्थियों ने थाना मानेसर का शैक्षणिक भ्रमण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विधि विद्यार्थियों ने थाना मानेसर का शैक्षणिक भ्रमण किया
विज्ञापन
गुरुग्राम लॉ के छात्रों ने किया थाना मानेसर का शैक्षणिक भ्रमण। पुलिस पीआरओ
-पुलिस की कार्यप्रणाली और आपराधिक न्याय प्रणाली के व्यावहारिक पहलुओं की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के विधि संकाय के एलएलएम और एलएलबी अंतिम वर्ष के करीब 30 विद्यार्थियों ने बुधवार को थाना मानेसर का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, आपराधिक न्याय प्रणाली और नए आपराधिक कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था।
थाना मानेसर पुलिस ने विद्यार्थियों को पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली, विभिन्न सेवाओं और व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्हें डायल-112 आपातकालीन सेवा और प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रक्रिया समझाई गई। पुलिस को मिलने वाली सूचनाओं पर की जाने वाली त्वरित कार्रवाई के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों को दैनिक डायरी, एफआईआर दर्ज करने और अभियोग के अनुसंधान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
साक्ष्य से लेकर आरोप-पत्र तक की प्रक्रिया समझी-
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को साक्ष्य संकलन, चालान और आरोप-पत्र तैयार करने तथा न्यायालय में संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान साक्ष्यों का संकलन और दस्तावेज तैयार करना आपराधिक मामलों की कार्रवाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
नए आपराधिक कानूनों पर चर्चा-
विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस ने इन कानूनों के व्यावहारिक क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की। नागरिकों के विधिक अधिकार, पुलिस के दायित्व और कानून के अनुरूप कार्रवाई को लेकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन, सामान्य पुलिस सत्यापन और पुलिस अभिलेखों के रखरखाव की प्रक्रिया भी समझाई गई। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने भ्रमण को उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इससे कक्षा में पढ़े गए कानूनी प्रावधानों को पुलिस की वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़कर समझने में मदद मिली। विद्यार्थियों ने नए आपराधिक कानूनों के व्यावहारिक अनुप्रयोग और नागरिकों के विधिक अधिकारों की जानकारी को भी महत्वपूर्ण बताया।