फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   querral in marriage ceremony, groom tied

शादी में मारपीट, दूल्हे को बनाया बंधक

Tue, 12 Jul 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 12 Jul 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
querral in marriage ceremony, groom tied
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
गुलरिहा के शेखपुर में सोमवार की रात आर्केस्ट्रा में स्टेज के सामने डांस कर रहे युवकों ने विरोध करने पर ग्रामीणों से मारपीट कर ली। सिर में चोट लगने से तीन युवक घायल हो गए। घटना से नाराज गांव के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने उसे छुड़ाया। पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार की सुबह शादी हुई।
विज्ञापन


बांसगांव क्षेत्र से सोमवार की रात बारात गुलरिहा के शेखपुरवा चौहान टोला में आई थी। जयमाल के बाद आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। लड़की के पक्ष से शादी में शामिल होने आए चिलुआताल, संझाई गांव के पांच युवक स्टेज के सामने डांस करने के साथ ही पिस्टल पर रुपये रख फायरिंग कर रहे थे। उनके साथ दूल्हा भी पहुंच गया। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने विरोध किया तो युवक स्टेज पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। मना करने पर गांव के बृजेश चौहान, शंकर, जितेंद्र को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना से नाराज गांव के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। सूचना पर गुलरिहा थाने से पहुंचे सिपाहियों ने उसे मुक्त कराया। बवाल के कारण शादी मंगलवार की सुबह हुई। एसओ गुलरिहा राकेश यादव ने बताया कि घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी। रात में मारपीट के बाद दूल्हे को कुछ लोगों ने अपने घर में रोक लिया था जिसे मुक्त करा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed