फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   quarrelling in gda office

जीडीए कार्यालय में मारपीट, चौकी में समझौता 

Tue, 14 Jun 2016 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 14 Jun 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
quarrelling in gda office
थप्पड़ - फोटो : AmarUjala
जीडीए में मंगलवार को रजिस्ट्री से जुड़े किसी काम को लेकर एक युवक और लिपिक में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने लिपिक की पिटाई कर दी। इससे नाराज अन्य कर्मचारियों ने भी युवक की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और जीडीए कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम तक दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


बुद्ध विहार पार्ट सी में एलआईसी भवन की रजिस्ट्री संबंधी काम को लेकर एक युवक मंगलवार दोपहर 2:30 बजे जीडीए कार्यालय पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर लिपिक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख जीडीए के अन्य कर्मचारी भी वहां जुट गए और युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच किसी कर्मचारी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची रामगढ़ताल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। हालांकि देर शाम दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलती मानते हुए समझौता कर लिया। इस संबंध में जीडीए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हो गया था। देर शाम दोनों ने आपस में बातचीत कर समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed