{"_id":"57962cec4f1c1b697d21e13a","slug":"prissioner-died-during-bringing-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बिगड़ी कैदी की तबियत, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बिगड़ी कैदी की तबियत, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 25 Jul 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रह कैदी की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। जेल के अस्पताल में तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
बड़हलगंज के बेलवा निवासी तिलक (62) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। वह गोरखपुर जेल में था। लंबे समय से बीमार तिलक का इलाज जेल अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की सुबह तिलक की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। कैदियों ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण जेलर आरके सिंह के निर्देश पर फार्मासिस्ट ने कैदी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। कैदी की मौत की जानकारी जेल अधिकारियों ने उसके घरवालों को दी।
छुट्टी पर रहते हैं जेल के डॉक्टर
जेल में तैनात डॉक्टर अक्सर छुट्टी पर रहते हैं। बंदियों के इलाज का जिम्मा फार्मासिस्ट पर रहता है। परेशान फार्मासिस्ट ने डीआईजी जेल को पत्र लिखकर इसकी शिकायत भी की थी। जेल प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।