फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police raid on raw liquor addas

कच्ची शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा

Sat, 23 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 23 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
police raid on raw liquor addas
छापा
राजघाट पुलिस ने शुक्रवार की शाम कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश देकर तोड़फोड़ की। 300 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किया। पुलिस के पहुंचते ही महिलाएं फरार हो गए। एक धंधेबाज को एसओ ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम एसपी सिटी हेमराज मीना, सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने एसओ मिथिलेश राय के साथ हार्बर्ट बांध, अमुरतानी, महेवा, बहरामपुर में फोर्स के साथ दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही कच्ची शराब बेचने वाली महिलाएं गैलन छोड़कर भाग गई। एक धंधेबाज को हिरासत में लेने के साथ ही गैलन में भरकर रखे गए 300 लीटर कच्ची शराब को एसओ ने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने भारी मात्रा में जमीन में गाड़कर रखे गए लहन नष्ट किए। एसपी सिटी ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ पूरे शहर में पुलिस का अभियान लगातार चलेगा। कार्रवाई के बाद भी धंधा करने वालों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed