फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police officer travel in truck

ट्रक में बैठकर वसूली पकड़ेंगे अधिकारी

Tue, 12 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 12 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
police officer travel in truck
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
ट्रक पर सवार होकर अधिकारी पुलिस चौकी पर होने वाली अवैध वसूली पकड़ेंगे। ट्रांसपोर्टर, ट्रक चालकों के जानकारी देने के बाद एसएसपी ने एसपी (सिटी) और सभी सीओ को गोपनीय तरीके से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। गड़बड़ी मिलने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


भोर में चार से पांच बजे के बीच कुछ ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर एसएसपी को फोन कर नौसढ़, टीपीनगर और बरगदवां पुलिस चौकी पर अवैध वसूली की शिकायत कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में सभी थानेदार को चेतावनी देने के साथ ही एसपी (सिटी) और संबंधित क्षेत्र के सीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


अधिकारियों को एसएसपी आधी रात के बाद या भोर में ट्रक में सवार होकर पुलिस चौकी के सामने से गुजरने का निर्देश दिया है। कहीं भी ट्रक चालक से रुपये लिए जाने पर ड्यूटी पर मौजूद सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि कई बार थानों चौकियों के सिपाही आसपास के किसी व्यक्ति से वसूली कराते हैं। ऐसा मिलने पर भी ड्यूटी पर तैनात सिपाही की ही जवाबदेही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले पकड़ा गया था एजेंट 
ट्रकों से वसूली की शिकायत पर चार दिन पहले एसपी सिटी ने टीपीनगर चौकी पर छापेमारी की थी। तब वहां एक वसूली एजेंट पकड़ा गया था। एसपी सिटी ने सिपाहियों को फटकार लगाई थी। साथ ही वसूली एजेंट को आसपास नजर न आने की हिदायत दी थी।


'टीपी नगर, नौसढ़ और बरगदवां पुलिस चौकी पर रात में ट्रकों से वसूली की शिकायत मिल रही है। गोपनीय रूप से इसकी जांच कराके कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रमाण मिलने पर मुकदमा भी दर्ज कराएंगे। इसके अलावा अन्य पुलिस चौकी पर गाड़ियों से वसूली न हो, इसका निर्देश सभी थानेदारों को दिया गया है।'
- रामलाल वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed