{"_id":"57d5bea54f1c1ba90a3198d4","slug":"police-have-arrested-over-sahjnwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां में पुलिस पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहजनवां में पुलिस पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
पथराव में पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने से मना करने पर समितियों के लोगों ने रविवार रात पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे थानेदार की गाड़ी का शीशा टूट गया। देर रात डेढ़ बजे पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी चल रही थी। कस्बे में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है।
कस्बे में तीन जगहों पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थीं। दो दिन पूर्व एसपी ग्रामीण बृजेश सिंह ने थाने पर पीस कमेटी की बैठक कर प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने से मना किया था। बैठक में तीनों समितियों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
बताया गया कि रविवार रात 10 बजे तीनों समितियों के लोग प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी कर रहे थे। साथ में डीजी भी लगा रखा गया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने डीजे बजाने पर मना कर दिया। रात एक बजे जब डीजे के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जाने लगा तब फिर पुलिस ने मना किया।
विज्ञापन
इससे नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिससे थानेदार बृजेश सिंह यादव की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से पांच थानों की पुलिस बुला ली गई। इस दौरान समितियों के लोग भाग निकले। देर रात पुलिस प्रतिमाओं का विसर्जन कराने की तैयारी में जुटी रही।