फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police beat to SP leader, 4 policeman suspend

अभिरक्षा में सपा नेता को पीटा, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Tue, 14 Jun 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 14 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
police beat to SP leader, 4 policeman suspend
कैंट थाने का घेराव करते सपा कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। - फोटो : mahesh kumar
दाउदपुर में सोमवार की रात जमीन पर कब्जे के विवाद में पुलिस द्वारा सपा के जिला सचिव समेत चार लोगों को हिरासत में लेने पर हंगामा हो गया। थाने पहुंचकर सपा नेता पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। हंगामा करने पर दरोगा और सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी। यह जानकारी जब सपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष को हुई तो उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कैंट थाने का घेराव कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। देर शाम एसएसपी ने जटेपुर, मोहद्दीपुर, बेतियाहाता चौकी प्रभारी और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद सपाई शांत हुए।
विज्ञापन


दाउदपुर में रहने वाले सपा जिला सचिव गौरव यादव उर्फ अतुल पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के बेटे हैं। उनका पट्टीदार शोभा से जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर विवाद हो गया था। बवाल बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक पक्ष के रामनयन यादव, दूसरे पक्ष के चंद्रजीत घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही गौरव समेत दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


थाने पहुंचने पर गौरव पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। वर्दी उतरवाने की धौंस देने पर दरोगा और सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी। मंगलवार की सुबह उनसे मिलने गए रिश्तेदार और पार्टी के नेताओं ने जानकारी होने पर हंगामा शुरू कर दिया। गौरव सिविल कोर्ट में प्रेक्टिस भी करते हैं। जानकारी के बाद 50 की संख्या में अधिवक्ता भी कैंट थाने पहुंच गए। मामला बढ़ने पर शाम पांच बजे एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह, सीओ कैंट अभय मिश्रा, कोतवाली, राजघाट, खोराबार थाना प्रभारी और क्यूआरटी दस्ते के साथ थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला सचिव की बेरहमी से पिटाई की खबर पाकर 5:30 बजे सपा जिलाध्यक्ष मोहसिन खान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, गबीश दूबे आदि भी थाने पहुंच गए। सपाइयों ने थाने का घेराव करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। जानकारी के बाद शाम सात बजे एसएसपी अनंत देव ने जटेपुर चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह, मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र राय, बेतियाहाता चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी, सिपाही योगेश सिंह को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। हंगामे के कारण गौरव को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। रात आठ बजे पुलिस उन्हें लेकर सीजेएम आवास पर गई जहां पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस 
दाउदपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में चली गोली में दोनाें पक्ष के लोगों ने एक - दूसरे पर हत्या के प्रयास, बलवा, सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज कराया है। शोभा यादव ने इंद्रजीत, चंद्रजीत, गौरव यादव उर्फ अतुल, राजेश यादव और तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। दूसरे पक्ष से चंद्रजीत ने तहरीर देकर शोभा उनके भाई महेंद्र, रामनयन, रघुराई भतीजे मन्नू और नथन पर हत्या का प्रयास, बलवा और फायरिंग कर दहशत फैलाने का केस दर्ज कराया है। 

मेडिकल कॉलेज में भिड़े दोनों पक्ष
गोली लगने से घायल रामनयन यादव और दूसरे पक्ष के चंद्रजीत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में इलाज के दौरान भी दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। मामला बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। तनाव और विवाद को देखते हुए दोनों को अलग - अलग वार्ड में रखने के साथ ही सुरक्षा में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

23 डिस्मिल जमीन का है विवाद
दाउदपुर में स्थित 23 डिस्मिल जमीन के बंटवारे को लेकर सपा नेता गौरव यादव का पट्टीदार शोभा यादव से विवाद है। तीन दिन पहले आपस में बातचीत कर दोनों पक्ष के लोगों ने हिस्सा तय कर लिया था। सोमवार की रात मिट्टी गिराते समय दोनों पक्ष के लोग अपने हिस्से से ज्यादा जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। 

थाने से लेकर कचहरी तक मची रही अफरा तफरी
सपा के जिला सचिव गौरव यादव सिविल कोर्ट में प्रेक्टिस करते हैं। थाने में पिटाई की खबर मिलने के बाद अधिवक्ता भी आक्रोशित हो गए। थाने पहुंचकर हंगामा करने के बाद अधिवक्ता कचहरी में जुट गए। गौरव के कोर्ट में पेशी का इंतजार करने लगे। बवाल की आशंका में पुलिस ने देर शाम तक कोर्ट में पेश नहीं किया। सीजेएम से बात करने के बाद रात में उनके आवास पर लेकर चली गई। 


जमीन पर कब्जे के विवाद में सपा नेता का उनके पट्टीदारों से सोमवार की रात विवाद हुआ था। दोनाें पक्ष से चली गोली में दो लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। अभिरक्षा में सपा नेता की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 
- अनंत देव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed