{"_id":"58f62a2d4f1c1ba346471723","slug":"police-arrested-to-two-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले दो युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 19 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर की कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक युवक ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया फिर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोस्त के साथ मिलकर उसका यौन शोषण करने लगे। युवती की मां ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अश्लील क्लिप बरामद कर ली।
कृष्णा नगर प्राइवेट कालोनी की एक युवती का अशरफ से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच नजदीकी संबंध हो गए तो अशरफ ने इसकी वीडियो क्लिप बना ली। इस क्लिप को दिखाकर अशरफ और उसका दोस्त युवती को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगे। युवकों की हरकत से आजिज आ चुकी युवती लोक लाज के डर से चुपचाप ज्यादती सहती रही। एक दिन युवती ने अपनी मां को पूरी बात बता दी। इसके बाद मां ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की एंटी रोमियो दस्ते की एसआई सरिता नागवंशी की टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से वीडियो क्लिप भी बरामद कर ली। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि दोनों के संबंध ऐसे किसी गैंग से हो सकते हैं जो इस तरह के वीडियो की सौदेबाजी करते हों।