फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrest to man who brin out to nepali woman for sell

नेपाली युवती के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police arrest to man who brin out to nepali woman for sell
गिरफ्तार - फोटो : file photo
नेपाली युवती को दिल्ली से खाड़ी देश ले जाकर बेचने की फिराक में लगे एक तस्कर को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोच लिया है। पकड़ा गया शख्स भी नेपाली है। उसके पास से पुलिस ने पासपोर्ट भी बरामद किया है। पूछताछ में उसने बताया कि नेपाल से नौकरी दिलाने के बहाने वह युवती को लेकर आया था। गोरखपुर से दिल्ली जाना था और वहीं से बताए पते पर खाड़ी देश में युवती को बेचना था। पुलिस ने युवती को उसके घरवालों के हवाले कर दिया है और तस्करों के नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


रेलवे कॉलोनी चौकी इंचार्ज मनोज राय ने मंगलवार देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर नेपाली युवती के साथ खड़े शख्स को संदेह के आधार पर पकड़ा। उसकी पहचान नवलपरासी निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई। पहले तो उसने रिश्तेदारी बताई, मगर सख्ती बरतने पर युवती को बेचने की बात कबूल ली। जितेंद्र ने बताया कि वह चिलुआताल इलाके के भंडारो में किराए का मकान लेकर रहता है। उसने बताया कि नेपाल के उसके मित्र ने युवती से मुलाकात कराई थी। अब क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस उसके नेटवर्क को तलाश रही है। वहीं युवती के पति को पुलिस ने फोन कर बुलाया और बुधवार को उसके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed