{"_id":"579a61034f1c1b6b6e21e40a","slug":"petrol-pump-employees-looted-funds-aslhat-tan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर असलहा तान लूटी रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर असलहा तान लूटी रकम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
ककरही में बृहस्पतिवार की शाम पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारियों पर असलहा तान 17,500 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद कर्मचारियों की पिटाई कर मैनेजर के कमरे में बंद करने के बाद शटर गिराकर फरार हो गए। पुलिस छानबीन कर रही है।
गोला प्रतिनिधि के अनुसार शाम पांच बजे ककरही स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर एक बाइक से तीन बदमाश पहुंचे। सेल्समैन रामजियावन, हरीराम पर असलहा तान जेब में रखे करीब 17,500 निकाल लिए। वारदात के बाद सेल्समैन को लेकर वह मैनेजर के कमरे में पहुंचे। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। कमरे में मौजूद मैनेजर संजय शर्मा पर असलहा तान रुपये मांगने लगे। रुपये बैंक में जमा करने की जानकारी देने के साथ ही मैनेजर ने काउंटर खोलकर बदमाशों को दिखाया तो उनकी पिटाई करने के बाद मोबाइल छीनकर कमरे में सेल्समैन के साथ बंद कर फरार हो गए। रामजियावन ने अपने मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।