{"_id":"354a051402861410ac1c7a6abb3b404b","slug":"people-throw-stone-in-victory-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस में पथराव प्रधान के बेटे का सिर फटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय जुलूस में पथराव प्रधान के बेटे का सिर फटा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव के गोछरन में उप चुनाव में जीते प्रधान के जुलूस में बवाल हो गया। एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। तीन युवकों का सिर फट गया। दोनों पक्षों के बीच लगभग आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई। नवनियुक्त प्रधान ने चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के साथ ही उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार गोछरन गांव के निर्वाचित प्रधान रामअवध साहनी की मौत हो गई थी। उपचुनाव में रामअवध के बेटे कृष्ण मोहन और पिछले चुनाव में हारे अधिवक्ता इंद्रजीत सिंह चुनाव लड़े थे। रविवार को मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना हुई जिसमें इंद्रजीत 47 वोट से विजयी घोषित हुए। सुबह 10:30 बजे ब्लॉक मुख्यालय से जुलूस लेकर वह बांसगांव चौराहे पर जाकर रुक गए। प्रधान का बेटा आलोक युवकों को लेकर गांव में पहुंच गया। कृष्ण मोहन का समर्थन करने वाले सूरज सिंह के दरवाजे के पास पहुंचने पर उसने नारेबाजी शुरू कर दी, इससे विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सूरज के समर्थकों ने पथराव कर दिया जिसमें आलोक का सिर फट गया।
घटना की जानकारी होने पर इंद्रजीत सिंह समर्थकों को लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों तरफ से आधे घंटे तक पत्थरबाजी होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी स्थिति संभालने में मशक्कत करना पड़ी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने के साथ ही पथराव करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ बांसगांव श्यामलाल यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।