{"_id":"590f1f194f1c1b3854850cf9","slug":"people-threw-stone-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव, महिला आईपीएस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर पथराव, महिला आईपीएस घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 08 May 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
सीओ गोरखनाथ चारू निगम इलाज कराती हुईं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल के नकहा नंबर दो, कोईलहवा में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक हमलावर हो गए। जाम खत्म कराने गई पुलिस पर नाराज लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें सीओ गोरखनाथ (आईपीएस) चारु निगम जख्मी हो गईं। सूचना पर पहुंचे नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने अफसरों से बातचीत कर दुकानें बंद कराईं। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे। पुलिस ने पांच लोगों को शांतिभंग में हिरासत में लिया था, जिन्हें थाने से छोड़ा गया।
चिलुआतला प्रतिनिधि के मुताबिक नकहा नंबर दो, कोईलहवा टोले में आबादी के बीच में ही देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें खुली हैं। इन्हें बंद कराने की मांग लेकर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने खजांची-बरगदवां बाईपास पर जाम लगा दिए। थोड़ी देर बाद जाम की खबर पाकर सीओ गोरखनाथ चारु निगम पहुंच गईं। उनकी जाम लगाए लोगों से कहासुनी हो गई और मामला बिगड़ गया। नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
कुछ ही देर में एसपी सिटी गणेश प्रसाद साह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने नाराज लोगों से बात करने के बाद एसडीएम और जिला आबकारी अधिकारी को बुलाया। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने अफसरों से बात कर नियमानुसार दुकानें बंद कराने को कहा जिसके बाद अफसरों ने अगले प्रशासनिक आदेश तक दुकानें बंद करा दीं। सीओ गोरखनाथ का कहना है कि शराब की दुकानें बंद कराने को लेकर लोगों ने जाम लगाया था। जाम हटाने के दौरान कुछ लोग उग्र हो गए, मगर उन्हें समझाकर जाम खत्म करा दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस पर अभद्रता का आरोप, नारेबाजी
जाम कर रहे लोगों की सूचना पर नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली सवाल खड़े किए और लोगों की पिटाई का आरोप लगाया। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विधायक ने भी पुलिस को फटकर लगाई।
पांच घंटे आवागमन प्रभावित रहा
जाम की वजह से आवागमन पांच घंटे प्रभावित रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जाम की वजह से सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई थी। जाम खत्म होने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।