फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People jaam the road

गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, चौकी घेरा

Wed, 01 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
People jaam the road
लोगों ने ट्रेलर का शीशा तोड़ दिया। - फोटो : Amar Ujala
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के नकहा रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन हटाने को लेकर ट्रेलर चालक और बाइक सवार में विवाद हो गया। कहासुनी के बीच ही दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाते ही स्थानीय लोग बरगदवां चौकी पहुंच गए और ट्रेलर का शीशा तोड़ने के साथ ही चौकी का घेराव कर हाइवे जाम कर दिया। हिरासत में लिए गए चालक और खलासी को चौकी से बाहर निकालकर लोगों ने मारने की कोशिश भी की, मगर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बवाल की सूचना पाते ही एसपी सिटी हेमराज मीणा भी पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकासनगर निवासी अमित चौहान (23) बाइक से दो साथियों के साथ नकहा क्रॉसिंग के पास पहुंचे। यहां खड़ी ट्रेेलर के पास खड़े होकर तीनों बातचीत कर रहे थे। तभी चालक झब्बद व खलासी प्रदीप ने वहां से उन्हें हटने को कहा, ताकि वह गाड़ी निकाल सकें। इसी बात पर अमित का चालक से विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें चालक व खलासी ने अमित को पीट दिया। घायल अमित को भर्ती कराने के साथ ही साथियों ने मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे लोगों ने चौकी घेर लिया। चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक सूचना पाकर गोरखनाथ और चिलुआताल की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी सिटी के समझाने पर जाम लगाए लोग मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराते हुए रास्ते से हट गए। चालक और खलासी पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed