फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People fight

एग्जिट पोल को लेकर मारपीट, दो घायल

Sat, 11 Mar 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
People fight
fight
खजनी में एग्जिट पोल पर चुनाव रुझान आने के बाद बहस के दौरान हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दो अलग-अलग राजनैतिक दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें एक का सिर फूट गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


खजनी कस्बा स्थित जूता-चप्पल की एक दुकान पर एग्जिट पोल पर बहस चल रही थी। इस दौरान दो राजनीतिक दलों के लोग अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे थे। इसी बीच बात बिगड़ गई और वहां मौजूद लोगों में गाली गलौज शुरू हो गई। व्यापारी इसे रुझान बताते हुए दोनों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, मगर इसी दौरान दोनों पक्ष से कई लोग एकत्र हो गए और उनमें मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

 

मारपीट में मऊधर मंगल गांव निवासी गुलाब का सिर फूट गया, जबकि सरयां तिवारी गांव के भगवती घायल हो गए। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले अस्पताल में उपचार कराया फिर शांतिभंग की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed