फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people beat to VDO

रुपये मांगने का आरोप लगाकर वीडीओ को पीटा

Mon, 06 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
people beat to VDO
द‌लित की ‌प‌िटाई
परिवार रजिस्टर की नकल देने के लिए वीडीओ पर रुपये मांगने का आरोप लगा युवक ने उसकी पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर जुटे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ, मारपीट, बलवा और लूट का केस दर्ज किराया है। सहजनवां पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बांसगांव, सरबसी निवासी रामपलट यादव सहजनवां में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) है। शुक्रवार की दोपहर कसरवल गांव के रहने वाले बंशी यादव ने फोन करके परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर बुलाया। रामपलट का आरोप है कि ब्लॉक पर पहुंचते ही पिटाई करने के साथ ही पिस्टल तान जेब में रखे रुपये निकाल लिए। ब्लॉक कर्मचारियों ने बीच - बचाव कर जान बचाई। ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने बंशी यादव पर मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बंशी यादव ने परिवार रजिस्टर की नकल, मृत्यु प्रमाण पत्र देने के लिए दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रुपये न दे पाने पर रामपलट ने पिटाई करने के साथ उनके गले की चेन छीन ली। सहजनवां पुलिस ने बंशी की तहरीर पर ग्राम विकास अधिकारी पर लूट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने विवाद को लेकर जिम में बवाल
चिलुआताल। बालापार में स्थित जिम में रविवार की शाम कहासुनी के बाद संचालक से युवक का विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ गोरखनाथ सभी को हिरासत में लेकर थाने आए। बालापार स्थित जिम में 15 दिन पूर्व एक लड़का अंडरवियर पहनकर आ गया था। जिम संचालक ने इस पर आपत्ति करते हुए उसे बाहर रोक दिया जिसे लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया।


रविवार की शाम सात बजे इसी बात को लेकर युवक का जिम संचालक से दोबारा विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग जुट गए। बवाल की सूचना पर सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर थाने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed