{"_id":"58695bec4f1c1b425ceee317","slug":"people-attack-on-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अस्पताल में डॉक्टर पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे अस्पताल में डॉक्टर पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे अस्पताल में शनिवार की रात पहुंचे छह से अधिक लोगों ने मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर पर हमला कर दिया और इमरजेंसी में तोड़फोड़ की। हमले से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। 100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शाहपुर इलाके के पीके श्रीवास्तव रेलवे कर्मचारी हैं। शनिवार रात उनके बेटे अंकित श्रीवास्तव की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए अपने एक रिश्तेदार के साथ रात करीब 2 बजे वह रेलवे अस्पताल पहुंचे और बेटे को इमरजेंसी में भर्ती कराया। इस दौरान इमरजेंसी में डॉ. वैभव अग्रवाल की ड्यूटी लगी थी। अंकित के इलाज को लेकर पीके श्रीवास्तव के साथ आए शख्स और डॉक्टर में कहासुनी हो गई। आरोप है कि उस समय तो वह शख्स चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद करीब छह लोगों के साथ वहां पहुंचा और डॉ. वैभव पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने इमरजेंसी में तोड़फोड़ भी की और फरार हो गए। 100 नंबर पर सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में शाहपुर इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।