फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   passengers furore on railway bus stand

रेलवे बस स्टैंड पर बुधवार रात यात्रियों ने पत्थर फेंके

Thu, 28 May 2015 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। देवरिया के लिए बस नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने बुधवार की
विज्ञापन
रात रेलवे बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। गुस्साएं यात्रियों ने पूछताछ काउंटर में तोड़फोड़ कर शीशा चकनाचूर कर दिया।

काउंटर पर पत्थर भी फेंके गए। यात्रियों का बवाल देख पूछताछ केंद्र में तैनात कर्मचारी भाग खड़े हुए। सूचना पर गोरखपुर डिपो के एआरएम पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा करने वाले यात्री निकल भागे। बुधवार साढ़े नौ बजे एकाएक देवरिया जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। गोरखपुर डिपो के रेलवे बस स्टैंड पर देवरिया की बस न मिलने पर सभी यात्री पूछताछ काउंटर पर पहुंच गए। इस दौरान एक बस देवरिया जाने के लिए लगी तो यात्री उसमें दौड़कर चढ़ने लगे। तमाम यात्री बस में सवार नहीं हो सके। पूछताछ काउंटर से बस के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर यात्री नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर पथराव कर दिया। पथराव और तोड़फोड़ में काउंटर का शीशा चकनाचूर हो गया। हंगामे और तोड़फोड़ से बस स्टैंड पर भगदड़ मच गई। पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारी सीट से उठकर भाग खड़े हुए। सूचना पर गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र कैंट इंस्पेक्टर श्रीधराचार्य पांडेय पहुंच गए। पुलिस को देख हंगामा करने वाले यात्री भाग गए। परिचालकों की कमी की वजह से देवरिया जाने वाले यात्रियों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राइवेट कर्मचारियों की हड़ताल
वॉल्वो और स्कैनिया बस में टिकट बुक करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों को तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिलने पर बुधवार को उन्होंने हड़ताल कर दी। इसकी वजह से वॉल्वो और स्कैनिया बस के काउंटर से टिकट की बुकिंग नहीं हो सकी। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए वॉल्वो और स्कैनिया बस के परिचालकों से टिकट बस में ही बुक करने का निर्देश दिया गया था। इससे यात्रियों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed