फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   open khajani robbery case, five arrested

खजनी डकैती का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 27 Apr 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
open khajani robbery case, five arrested
‌‌गिरफ्तार
खजनी थाना क्षेत्र के खजुरी चौराहे पर दिनदहाड़े दो दुकानों में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुई डकैती का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने पांच अंतरजनपदीय गैंग के सदस्यों को पकड़ा है जिन्हें पुलिस घटना में शामिल होना बता रही है। खजुरी की डकैती के अलावा 9 अन्य लूट की घटनाओं का भी पर्दाफाश हुआ है जिसमें संतकबीरनगर और अंबेडकरनगर की भी घटना शामिल है।  
विज्ञापन


घटना का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी अनंत देव ने बताया गोरखपुर के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी पकड़े गए बदमाश घटना को अंजाम दे चुके हैं। इन्हें बेलघाट और सिकरीगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सोपई घाट पुल से मंगलवार की रात में पकड़ा है। जबकि एक बाइक पर सवार इनके तीन साथी फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


पूछताछ में इन्होंने खजनी के खजुरी चौराहे पर दुर्गेश वर्मा ओर अनिल वर्मा की दुकान में डकैती सहित तीन जिले की नौ लूट की वारदातें स्वीकार की हैं। उन्होंने बताया कि अंबेडकर नगर के आलापुर के सिपाह गांव का रहने वाला चंद्रभान यादव गैंग का सरगना है। हत्या और लूट के तीन मामलों में  अंबेडकर नगर पुलिस इसकी तलाश में थी। उसने बेलघाट क्षेत्र में शरण ली थी और यहीं से लूट की वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकरीगंज, बेलघाट, उरूवा, खजनी, बांसगांव के अलावा संतकबीरनगर के धनघटा और अंबेडकर नगर जिले में भी यह अपने गैंग के साथ लूट करता था। पकड़े गए बदमाशों ने खजनी की डकैती के अलावा आठ लूट की घटनाएं कबूल की हैं जिनमें लूट की पांच घटनाएं गोरखपुर के इन्हीं चार थाना क्षेत्रों में उन्होंने अंजाम दिया है।


एसएसपी ने कहा कि डकैती सहित लूट की अन्य घटनाओं के खुलासे पर आईजी एचआर शर्मा ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है साथ ही बदमाशों के खिलाफ , एनएसए और गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई का निर्देश दिया है।  उन्होंने बताया कि खजुरी की डकैती में पांच बदमाश शामिल थे जिसमें से दो चन्द्रभान यादव और योगेन्द्र को पुलिस ने पकड़ लिया  है , अभी भी भानू प्रताप सिंह गणेश यादव और धीरेन्द्र फरार चल रही है पुलिस उनकी तलाश में है।

इनकी हुई है गिरफ्तारी 
0 चन्द्रभान यादव, सीपा थाना आहापुर अंबेडकरनगर
0 योगेन्द्र चौहान उर्फ योगी, पुरनहा बेलघाट
0 धीरेन्द्र चौहान, रामपुर बेलघाट
0 रविकांत यादव,  भुजवल बेलघाट
0 अजय यादव, भरसी बेलघाट

इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश 
07 जनवरी 16 हदवा पार्क कब्रिस्तान उरूवा बाजार में माइक्रो फाइनेंस से 62 हजार की लूट
15 जनवरी 16 बेलघाट के छितौना बंधे पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से  77 हजार की लूट
22 जनवरी 16 सिकरीगंज में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 1.93 की लूट
12 फरवरी 16 बांसगांव के कुअंरपुर मोड़ टोला हरिहरपुर मोड़ पर 62 हजार की लूट
8 मार्च 16 संठी बभनौली धनघटा पिकअप चालक और खलासी को गोलू मारकर लूट
16 अप्रैल 16 खजनी के खजुरी में सराफा और बर्तन की दुकान में दिनदहाड़े डकैती
22 अप्रैल 16 बेलघाट के पिपरसंडी और भड़सरी के बीच 34 हजार की लूट
7 अप्रैल 16 संतकबीरनगर के धनघटा देसी शराब की दुकान से गोली मारकर लूट
15 दिसम्बर 15 पटना, मुबारकपुर अंबेडकर नगर 1.94 लाख लूट

यह हुआ बरामद 
तीन तमंचा, दस कारतूस, 32 बोर का एक पिस्टल, तीन कारतूस, खजनी में डकैती के आभूषण, लूट की घटनाओं में 97 हजार नकदी, तीन एटीएम कार्ड, पैन कार्ड मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed