{"_id":"57179b174f1c1bb8628b4688","slug":"one-crore-rupee-brokerage-demands-to-a-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
फिरौती
- फोटो : demo
दाउदपुर के एक प्रसिद्ध नर्सिंग होम के डॉक्टर से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई है। जेल में बंद एक बदमाश के नाम से कोरियर से भेजे गए पत्र में पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। डॉक्टर की शिकायत पर कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। आला अधिकारियों के निर्देश पर नर्सिंग होम की निगरानी बढ़ा दी गई है। वर्दी के अलावा सादे ड्रेस में भी पुलिस वाले तैनात किए गए हैं।
डॉक्टर के पास बुधवार की सुबह कोरियर से पत्र पहुंचा। पत्र भेजने वाले ने जिस बदमाश के नाम का उल्लेख किया है वह जेल में लंबे समय से बंद है। डॉक्टर की सूचना पर कैंट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कैंट इंस्पेक्टर मयफोर्स डॉक्टर से मिलने पहुंचे और पत्र की बाबत जानकारी एकत्र की। जिस बदमाश के नाम का उल्लेख किया गया है उसकी कुछ पुलिस वालों से भी सांठगांठ बताई जाती है। कुछ दिन पहले ही मौज मस्ती करते हुए उसकी तस्वीरें सामने आई थीं।
यही कारण है कि पुलिस इस मसले को गंभीरता से ले रही है। यह मामला पुलिस के आला अफसरों तक भी पहुंच चुका है। तफ्तीश में कैंट पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
दाउदपुर के प्रसिद्ध नर्सिंग होम के डॉक्टर को धमकी भरा पत्र आया है। मामले की जांच की जा रही है।
- राजीव सिंह, इंस्पेक्टर, कैंट