{"_id":"573f4ff94f1c1bdb6aac71df","slug":"one-arrest-in-truck-driver-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर की हत्या में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ड्राइवर की हत्या में एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 20 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले में एक गिरफ्तार हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खोराबार में ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महराजगंज के रहने वाले ट्रक ड्राइवर की दो दिन पहले जंगल सिकरी में पेट्रोल पंप के पास लाश मिली थी। चालक के बेटे ने हत्या करने का संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया है।
महराजगंज, पनियरा के शीतलपुर-मुजुरी निवासी गणेश (40) गोरखपुर के एक व्यापारी का ट्रक चलाते थे। 14 मई शाम सात बजे वह देवरिया से ट्रक पर सीमेंट लादकर गोरखपुर आ रहे थे। दाउदपुर स्थित एक एजेंसी पर उन्हें सीमेंट की आपूर्ति देनी थी। रात करीब आठ बजे वह जंगल सिकरी पहुंचे। पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा करके कर्मचारियों से भोजन करके आने की बात कहकर वह निकले थे।
इसके बाद 15 मई की सुबह सड़क किनारे उनकी लाश मिली थी। उसके बेटे रामकृपाल ने खोराबार, बिंद टोलिया के रहने वाले सुभाष पर हत्या का संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया था। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।