{"_id":"58481a1d4f1c1be1594495d7","slug":"murderer-of-teachers-was-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के शक में हुई थी दिव्यांग शिक्षक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के शक में हुई थी दिव्यांग शिक्षक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों के साथ प्रेसवार्ता करते एसएसपी और एसपी सिटी।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल इलाके में डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज के दिव्यांग शिक्षक की हत्या छेड़खानी के शक में हुई थी। ताने से आजिज छात्रा के भाई ने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। शिक्षक पर गोली उसी ने चलाई थी। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद कर ली है।
बुधवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी रामलाल वर्मा ने पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि दो दिसंबर को दिव्यांग शिक्षक राकेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चिलुआताल और स्वाट की संयुक्त टीम ने 7 दिसंबर को शिव मंदिर तिराहा मिर्जापुर के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि चिलुआताल, प्रतापपुर के आफताब की बहन कॉलेज में पढ़ती है। उसे शक था कि शिक्षक उसकी बहन के साथ छेड़खानी करता था, इसे लेकर पहले भी उसने शिक्षक से शिकायत की थी।
बकौल आफताब तब शिक्षक ने छात्रा को फेल करने की धमकी दी थी और कहा था कि तुम्हारा भी उस स्कूल से नाम कटवा देंगे, जहां पढ़ते हो, क्योंकि वह स्कूल उसके रिश्तेदार का है। इसे लेकर लोग भी तरह-तरह की चर्चा करते थे और ताने भी मारते थे, जिससे आजिज आकर आफताब ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में शामिल उसके दो साथी सिंहोरवा के अमरेस, रवि वर्मा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आफताब के पिता पीएसी में सिपाही हैं, वर्तमान में वह गोंडा में तैनात हैं।