फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murder of Ex precident of students union in property dispute

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Murder of Ex precident of students union in property dispute
जयप्रकाश की फाइल फोटो। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
झंगहा के गोबडौर चौराहे पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयप्रकाश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में उनके दो भाई को भी गोली लगी है, जिनका उपचार चल रहा है। आरोप ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव पर है। बताया जा रहा कि लंबे समय से जयप्रकाश का धर्मेंद्र के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। हत्या की सूचना पाते ही एसएसपी रामलाल वर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


झंगहा और ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार कैथवलिया गांव के रहने वाले जय प्रकाश यादव (40) चौरीचौरा के महाजन डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष रह चुके हैं। शनिवार की सुबह करीब दस बजे वे अपने भाई बीएसएफ जवान ओमप्रकाश और राजेश यादव के साथ गोबडौर चौराहे की ओर गए थे। आरोप है कि वहां पर पहले से ही गांव के प्रधान धर्मेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। दोनों सामने पड़े तो किसी बात पर कहासुनी हो गई और धर्मेंद्र के  समर्थकों ने लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। अभी कोई कुछ समझ पाता कि धर्मेंद्र व समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तीनों भाई को गोली लग गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही जयप्रकाश की मौत हो गई। दोनों भाईयों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

जमीन और प्रधानी चुनाव बनी हत्या की वजह  

जयप्रकाश और धर्मेंद्र के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। बीते प्रधानी चुनाव में दोनों ही प्रत्याशी थे। इसमें धर्मेंद्र यादव ने जयप्रकाश यादव हरा दिया था। हालांकि कि वोटों का अंतर बहुत कम था। इसके बाद से ही दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर जंग छिड़ गई थी। चौराहे पर चार डिसमिल एक जमीन है, जिसे दोनों ही अपना बताते हैं। जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से दोनों में विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी जमीन को लेकर कहासुनी और फिर फायरिंग हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed