{"_id":"7ebc69e72c8ce071da0c443e5c4f80b5","slug":"murder-of-a-man-on-bear-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर की दुकान पर युवक की हत्या, साथी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीयर की दुकान पर युवक की हत्या, साथी गंभीर
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल के डोहरिया में मंगलवार की रात पुराने विवाद में समझौता करने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से घायल हुए उसके साथी की हालत गंभीर है। सोमवार की रात बीयर की दुकान पर रुपये के लेनदेन को लेकर बुढ़ियाबारी गांव के युवकों से दोनों का विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
चिलुआताल, जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के अनुसार डोहरिया गांव का अभिलेश उर्फ अप्पू (27) सोमवार की गांव के रहने वाले साथी रणधीर यादव उर्फ जानू के साथ बुढ़ियाबारी बैंक तिराहे पर स्थित बीयर की दुकान पर पहुंचा था। बीयर के रुपये देने को लेकर मुनीम से कहासुनी हो गई थी। मुनीम के सूचना देने पर पहुंचे बुढ़ियाबारी गांव के पन्नेलाल यादव से अप्पू का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद इनके बीच हाथापाई हो गई थी। मंगलवार की रात अभिलेश बाइक से जानू के साथ डोहरिया चौराहे पर सब्जी लेने आया था। रात आठ बजे मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद साथी को लेकर बुढ़ियाबारी स्थित बीयर की दुकान पर पहुंचा जहां पन्नेलाल यादव के अलावा कोनी गांव के नीरज, घुनघुन कोठा के राजू मौजूद थे। सोमवार की रात हुए विवाद को खत्म करने के लिए दोनों पक्ष में समझौते की बात चल रही थी। रात नौ बजे बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।
जानू ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने के साथ ही बाइक स्टार्ट कर अप्पू को घर ले जाने के लिए बैठा लिया। इसी बीच पन्नेेलाल ने साथियों के साथ इनके ऊपर फायरिंग कर दी। दाएं कनपटी, सीने और पीठ पर गोली गोली लगने के बाद अप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। पीठ, दाएं हाथ में गोली लगने के बाद भ जानू बाइक से कूदकर भाग निकला। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ ने गंभीर रुप से घायल जानू यादव को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही अप्पू के शव को कब्जे में लिया। एसओ रामपाल यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
शादी समारोह में विवाद होने की है चर्चा
सोमवार की रात अप्पू और पन्नेलाल के बीच शादी समारोह में विवाद होने की दबे जुबान लोग चर्चा कर रहे थे। डोहरिया गांव के लोगों का कहना था कि विवाद होने के बाद पन्नेलाल ने साथियों के साथ अप्पू का असलहा छीन लिया था। जिसे लेकर वह खुन्नस खाए हुआ था। मंगलवार की रात समझौते के दौरान इसी बात पर बवाल हुआ था।
अप्पू पर दर्ज है चार मुकदमे
डोहरिया गांव के रहने वाले अजय सिंह दुबई में रहते हैं। तीन बच्चों में अप्पू सबसे बड़ा था। उससे छोटा भाई अनूप और एक बहन है। चिलुआताल थाने में अप्पू पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा पुसिल ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी कर चुकी है। चंदन गैंग से भी उसके ताल्लुकात थे। घायल जानू दो भाईयों में छोटा है। पिता शिवमूरत की मौत के बाद उसकी मां मृतक आश्रित कोटे से नौकरी करती है।
जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुका है पन्नेलाल
बुढ़ियाबारी गांव का रहने वाले पन्नेलाल यादव पर बलवा, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज है। वार्ड नंबर 14 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका है। डोहरिया में उसने जिम खोला था। चौराहे पर उसके नाम की दहशत चलती है। बीयर के दुकानदार ने सोमवार को अप्पू से विवाद होने की जानकारी देकर उसे मदद के लिए बुलाया था। जहां पर कहासुनी के बाद दोनों में विवाद हुआ था।