{"_id":"591f06514f1c1bdb30f231fd","slug":"molestation-with-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के जन्मदिन का निमंत्रण देकर लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के जन्मदिन का निमंत्रण देकर लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 20 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की रात बेटे के जन्मदिन पर निमंत्रण के लिए निकली महिला के साथ मनबढ़ों ने छेड़छाड़ की। यही नहीं महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर उसे घर में खिंचकर ले जाने लगे। शोर सुनकर महिला की ननद पहुंचीं तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी देने पर मनबढ़ महिला के घर पर चढ़ गए और पति और सास पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
चौरीचौरा कस्बा की रहने वाली 26 वर्षीय महिला की शादी तीन साल पहले खजनी के युवक से हुई थी, मगर वह पति के साथ मायके में ही रहती हैं। गुरुवार को महिला के बच्चे का जन्मदिन था। इसके लिए वह लोगों को निमंत्रण देने के लिए गांव में निकली थीं। शाम सात बजे महिला को रास्ते में कस्बे के पांच युवकों ने घेर लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो घर में मारपीट कर पास के ही एक घर में खिंचकर ले जाने लगे। इससे महिला के कपड़े भी फट गए।
इसी बीच शोर सुनकर ननद बचाने पहुंचीं तो आरोपियों की उनकी भी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इतना ही नहीं शिकायत करने की चेतावनी देने पर मनबढ़ों ने महिला के घर धावा बोलकर पति और सास पर भी हमला कर दिया। पीड़ित ने चौरीचौरा थाने पहुंचकर तहरीर दी। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।