{"_id":"580a29ff4f1c1b10307049a1","slug":"molestation-with-girl-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 21 Oct 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
molestation
कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से शोहदे ने गोलघर में छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। गीडा के रहने वाले आरोपी और उसके साथी के खिलाफ कैंट पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है।
शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती सिविल लाइंस के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बृहस्पतिवार की दोपहर 12:30 बजे वह कॉलेज से क्लास कर टेंपो पकड़ने बलदेव प्लाजा के पास गई थी। इसी बीच पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने टेंपो में चढ़ते समय बाहर खींच लिया। आरोप है कि गीडा के रहने वाले शिवम मिश्रा उसके साथी अंजनी श्रीवास्तव और एक अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ करने के साथ ही उसकी पिटाई कर दी। सड़क पर गिरकर छात्रा घायल हो गई। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी शिवम ने 15 दिन पहले शाहपुर क्षेत्र में स्थित छात्रा के घर पहुंचकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शाहपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।