{"_id":"57966d074f1c1b687d21e711","slug":"molestation-with-a-women-binding-her-husband-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को कमरे में बंद कर पत्नी से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को कमरे में बंद कर पत्नी से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनबढ़ ने पति को कमरे में बंद कर पत्नी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी बेलीपार पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो एसएसपी से मिलने पहुंची। मेडिकल कराने के बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
बेलीपार क्षेत्र का रहने वाला युवक बंगलूरूमें मजदूरी करता था। छह महीने पहले वहां की रहने वाली युवती से उसने शादी कर ली। दोनों यहां गांव में रहते हैं। आरोप है कि गांव में रहने वाले कांग्रेस नेता और उसके भतीजे अक्सर युवती से छेड़छाड़ करते थे। 20 जुलाई की शाम खेत की तरफ जाते समय युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। उलाहना लेकर पति जब आरोपियों के घर पहुंचा तो कांग्रेस नेताओं ने पिटाई कर उसे भगा दिया। जब वह थाने पर शिकायत लेकर गया तो सिपाहियों ने लौटा दिया।
आरोप है कि 22 जुलाई को घर पहुंचकर पहले छेड़खानी कर चुके युवक ने पति को कमरे में बंद कर युवती से फिर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने बेलीपार थाने पहुंचकर तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सोमवार को पीड़िता एसएसपी से मिलने पुलिस आफिस पहुंची लेकिन मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद वह मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची। वहां से डॉक्टर ने थाने भेज दिया। सोमवार को युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसओ बेलीपार आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस नेता ने झूठे मुकदमे में फंसाने की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है।