फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation in dehradoon express, Railway officer are arrested

ट्रेन में महिला से छेड़खानी पर रेल अफसर हिरासत में

Fri, 17 Mar 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Molestation in dehradoon express, Railway officer are arrested
molestation
गोरखपुर से देहरादून जा रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में पति के साथ यात्रा कर रही देहरादून के एक प्रोफेसर की पत्नी से एनईआर रेलवे के चीफ इंजीनियर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के पति की सूचना पर बाराबंकी में आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने चलित एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही हरदोई जीआरपी में तहरीर दी है। जीआरपी दिन भर मामले में लीपापोती करती रही और शाम को आरोपी चीफ इंजीनियर को छोड़ दिया।
विज्ञापन


कुशीनगर जनपद निवासी प्रोफेसर दंपती राप्ती गंगा एक्सप्रेस (5005) के एसी फर्स्ट कोच में देहरादून के लिए सवार हुए थे। इसी कोच में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मुख्यालय में तैनात चीफ सिग्नल इंजीनियर प्रशांत किशोर राय मुरादाबाद जा रहा था। रात करीब एक बजे बाथरूम से निकल रही प्रोफेसर की पत्नी से इंजीनियर प्रशांत ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला का शोर सुनकर कोच में अन्य लोग भी जाग गए। इसी बीच दोनों में विवाद शुरू हो गया। रेलवे के लोगों की मानें तो चीफ इंजीनियर ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के प्रोफेसर पति ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। भोर करीब दो बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी कोच पहुंची तो आरोपी चीफ इंजीनियर ने भागने की कोशिश की लेकिन सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा। पीड़ित दंपती ने आरोपी के खिलाफ ट्रेन में ही चलित एफआईआर दर्ज कराई व तहरीर हरदोई जीआरपी में दी है। मामला विभाग के उच्चाधिकारी से जुड़ा होने के चलते रेलवे के अधिकारी सुबह से देर शाम तक लीपापोती में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी बीआर भारती ने बताया कि बाथरूम जाने के दौरान रास्ते में ही उनका हाथ महिला से टकराया था। छेड़छाड़ नहीं की गई है। हरदोई से एफआईआर भेजी गई थी। लेकिन रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी जहां पर तहरीर दी गई है। इससे तहरीर को वापस भेज दिया गया है। जीआरपी ने आरोपी चीफ इंजीनियर को थाने से शाम करीब पांच बजे छोड़ दिया। पीड़िता के पति द्वारा मामले में तहरीर व शिकायत ट्विटर पर भी भेजे जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed