{"_id":"58fccac94f1c1b8f338b6157","slug":"mla-vinay-shankar-said-that-police-can-cheat-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे साजिशन फंसा सकती है पुलिस : विनय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुझे साजिशन फंसा सकती है पुलिस : विनय
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
घर मे छापा पड़ने के बाद पहुंचे विनय शंकर तिवारी।
- फोटो : Amar Ujala / File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और चिल्लूपार से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी ने खुद को फंसाए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की है उससे लग रहा है कि बदले की भावना से काम किया जा रहा है। मुझे डर है कि कहीं मुझे या मेरे परिवार के लोगों के घर से निकलने पर पुलिस गाड़ी में एके 47 या बम रखकर फंसा न दे। इसी को देखते हुए मैंने राष्ट्रपति, मानवाधिकार आयोग, राज्यपाल और गृह मंत्रालय को ईमेल भेजा है।
विधायक ने कहा कि पुलिस जिस तरह से बयान दे रही है उससे साफ है कि वह शासन के इशारे पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस का बयान बार-बार बदल रहा है। जनमत ने मुझे चुना है लेकिन सरकार इसे पचा नहीं पा रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है। जितनी ज्यादा संख्या में पुलिस मेरे घर आई थी, उससे तो ऐसा लग रहा था जैसे किसी आतंकवादी को पकड़ने आई हो। मैं और मेरी पार्टी इसे लेकर चुप बैठने वाली नहीं है। सोमवार को धरने के दौरान इस मुद्दे को लोगों के सामने लाया जाएगा। मेरे कई बार मिलाने के बाद डीएम का फोन शनिवार की रात को आया था। जिले में धारा 144 लागू होने की बात कही जा रही है, लेकिन मेरी ओर से धरने की सूचना दे दी गई है। मैं अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखूंगा।
आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया अशोक
शनिवार को हाता से गिरफ्तार कुशीनगर के अशोक सिंह को पुलिस ने आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पुराने मामलों की भी पड़ताल शुरू कर दी। अशोक सिंह पर कुशीनगर के कप्तानगंज थाने में दहेज हत्या, हत्या और लूट की साजिश का मुकदमा दर्ज है। बता दें कि शनिवार को हाता में छापेमारी कर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया था। सात लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था, लेकिन अशोक सिंह के पास से खोखा और कारतूस से भरी मैंगजीन बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। पकड़े गए सत्य प्रकाश शुक्ला विधायक के साथ चलते हैं, वहीं मनोज भारती ट्रैैक्टर चालक, वीरेंद्र शाही गाड़ी चालक, चंदन विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, विजय गौशाला में काम करते हैं। अरुण ओझा भी हाता का कामकाज देखते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने इन सभी को छोड़ दिया था।