फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medicine stolen

टाउनहाल से चार लाख की दवाएं चोरी

Mon, 30 Jan 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 30 Jan 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Medicine stolen
medicine
शहर के व्यस्ततम इलाके टाउनहाल से चार लाख की दवाएं चोरी हो गईं। जिस फर्म के नाम पर दवाएं मंगाई गईं, न उसे इसकी खबर लगी और न ही ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोग समझ पाए कि दवाएं चोरी कैसे हुई। चंद मिनटों में दवाएं गायब होने की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


26 जनवरी को दवा मंडी भलोटिया मार्केट भी बंद था। दिल्ली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के ऑफिस में एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सूर्या फॉर्मा का कर्मचारी बताया और दो दवा कंपनियों का नाम बताते हुए करीब 31 गत्ते दवाएं लाने को कहा। सोसाइटी के बाबू ने बंदी का हवाला दिया तो फोन करने वाले ने आवश्यक बताते हुए टाउनहाल के पास गंगा गैस एजेंसी सर्विस के कार्यालय के पास बुलाया। ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी करीब चार लाख की दवा लेकर बताए गए पते पर पहुंची तो वहां पर कोई नहीं मिला। जिस नंबर से फोन आया, उस पर गाड़ी चालक ने कई बार संपर्क किया, मगर बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


चालक भालोटिया स्थित सूर्या फॉर्मा पर चला गया और दुकान बंद होने पर लौटा तो दवा के गत्ते गायब थे। ट्रांसपोर्ट संचालक जितेंद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भालोटिया मार्केट में इसके पहले भी इस तरह से दवाओं की चोरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed