{"_id":"d99ffa8ed5ef21ad8c91bb6a9880393e","slug":"medical-ward-in-drunkin-commotion-timerdar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिसिन वार्ड में शराब के नशे में तीमारदार का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिसिन वार्ड में शराब के नशे में तीमारदार का हंगामा
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में बुधवार रात को एक तीमारदार शराब पीकर जूनियर डॉक्टर से उलझ गया। जिसके चलते करीब एक घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदार का मेडिको लीगल कराया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था।
रात नौ बजे के करीब गोरखनाथ का रहने वाला एक युवक अपने मरीज के साथ वार्ड नंबर 14 के बेड नंबर 10 पर मौजूद था। तभी बगल के बेड पर कुछ जूनियर डॉक्टर आए और इलाज के दौरान उस मरीज को डांटने लगे। मरीज के प्रति डॉक्टर का व्यवहार तीमारदार को देखा नहीं गया और उसने विरोध जताया। डॉक्टरों ने उसे बीच में न पड़ने सलाह दी तो वह आपे से बाहर हो गया और गाली-गलौच करने लगा। माहौल बिगड़ता देख एक जूनियर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने जब युवक को पकड़ कर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उसने जमकर शराब पी रखी थी। पुलिस उसे लेकर इमरजेंसी में आई, जहां उसका मेडिको लीगल किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सतीश कुमार ने बताया कि तीमारदार के शराब पीकर वार्ड में आने के चलते हंगामे की स्थिति बनी। इस लिए उसका मेडिको लीगल करके पुलिस को सौंपा गया है।