{"_id":"57f6a6474f1c1b7d562704cd","slug":"man-tried-to-burn-alive-his-cousin-sister-and-aunty","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन और चाची को जिंदा जलाने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरी बहन और चाची को जिंदा जलाने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल के विशुनपुर में बृहस्पतिवार की शाम युवक ने चचेरी बहन और चाची पर केरोसिन डाल जलाने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे तो आरोपी फरार हो गया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए बालापार - टिकरिया मार्ग जाम दिया। एक घंटे बाद मौकेे पर पहुंची पुलिस पीड़ित को ही थाने उठा लाई।
सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुर गांव के रहने वाले रामदरश लखनऊ सचिवालय में काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सिरजावती बेटी वंदना, निरजु और बेटे विकास के साथ रहती है। आरोप है कि संपत्ति बंटवारे के विवाद में उनका भतीजा राकेश प्रताड़ित करता है। दो दिन पहले उसने पिटाई कर दी थी। शिकायत पर चिलुआताल पुलिस राकेश को पकड़कर थाने लाई लेकिन बुधवार को एसओ ने छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद राकेश सिरजावती और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। बृहस्पतिवार की शाम 6:30 बजे बेटियों के साथ सिरजावती बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी इसी बीच डिब्बे में केरोसिन लेकर पहुंचे राकेश ने उनके ऊपर उड़ेल दिया। महिला के साथ ही उसकी बेटियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो राकेश फरार हो गए। पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शाम सात बजे बालापार - टिकरिया मार्ग जाम कर दिया। एक घंटे बाद एसओ मौके पर पहुंचे तो पीड़ित को ही थाने लेकर चले आए। ग्रामीणों का कहना था कि राकेश का एक भाई पीएसी में है। रामदरश से भी पत्नी का मनमुटाव चलता है जिसके कारण वह भतीजों को सह देकर पत्नी को प्रताड़ित करता है। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है।