फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man suicide infront of lover house

प्रेमिका के घर के सामने युवक ने दी जान

Wed, 02 Mar 2016 12:15 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़े युवक ने मंगलवार की शाम उसके घर के सामने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलने पर उसे अपने साथ ले जाने पहुंचा था। कैंपियरगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार खजनी, गोपालपुर गांव के रहने वाले राजकिशोर सिंह (24) की कैंपियरगंज क्षेत्र के गांव में रिश्तेदारी है। रिश्तेदार के घर आते - जाते उसकी दोस्ती गांव की एक युवती से हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच युवती के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। जानकारी होने पर मंगलवार की शाम छह बजे बाइक से राजकिशोर युवती के घर पहुंच गया। युवती से प्रेम करने की जानकारी उसके घरवालों को देते हुए अपने साथ विदा करने की जिद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने विरोध करते हुए उसे भगा दिया, जिसके बाद उसने प्रेमिका के घर के सामने जहर खा लिया, जिससे आधे घंटे बाद राजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed