{"_id":"58447a9d4f1c1be221a869bb","slug":"man-killed-to-his-wife-beating-with-bat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बैट से पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को बैट से पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Dec 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
शाहपुर इलाके के धर्मपुर में मामूली बात पर विवाद में पति ने बैट से पीटकर पत्नी को अधमरा कर दिया। पति के मौके पर से फरार होने के बाद स्कूल से लौटा बेटा उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो निवासी जयप्रकाश अपनी पत्नी गुड़िया (40) के साथ धर्मपुर में किराए का मकान लेकर रहता था। जयप्रकाश पेंट पालिश का काम करता है। शनिवार की शाम चार बजे के करीब जयप्रकाश घर आया तो पत्नी कहीं गई हुई थी। घर में उसकी छोटी बेटी मौजूद थी। थोड़ी देर बाद लौटी पत्नी से उसने घर पर ना रहने की वजह पूछी तो उसने दवा की दुकान पर जाने की बात कही। इसके बाद नाराज होकर वह बैट से सिर पर तीन चार प्रहार कर दिया, जिससे वह अधमरी हो गई। इसी बीच बेटा अजय स्कूल से घर पहुंचा। पड़ोसियों की मदद से वह मां को अस्पताल लेकर पहुंचा।
मृत घोषित होने के बाद बेटे ने अपने नाना शंकर को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव लेकर गुलरिहा इलाके में नाना के घर चला गया। अजय के मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।