फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man killed his wife and ran away

पत्नी की गला दबाकर हत्या

Sun, 04 Jun 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 04 Jun 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पिपरापुर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। वारदात अंजाम देने से पहले आरोपी ने तीन बच्चों को भी घर से भगा दिया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे बड़े बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। महिला की हत्या की खबर पाकर उसके रिश्तेदार और आसपास के लोग भी पहुंच गए थे। हत्या की वजह आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में होने वाला विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पिपरापुर निवासी रईस मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसकी पत्नी मेहरुन निशा (38) भी सुपारी काटकर घर चलाने में मदद करती थी। करीब दो महीने से तबीयत खराब होने से पति घर पर ही रह रहा था। अक्सर घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो जाता था। बताया जाता है कि शनिवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद तीन बच्चों को रईस ने घर से खदेड़ दिया था। शाम को पांच बजे के करीब पुलिस को हत्या की सूचना मिली। तिवारीपुर इंस्पेक्टर रवींद्र पांडेय का कहना है कि मेहरुन निशा की गला दबाकर हत्या की गई है। पड़ोसियों ने रईश को घर से चार बजे के करीब भागते हुए देखा था। इससे साफ है कि रईश ने ही हत्या की है और इसके बाद से वह फरार हो गया है।
विज्ञापन


लखनऊ से फोन पर मिली जानकारी
तिवारीपुर इंस्पेक्टर के पास डायल 100 से लखनऊ से फोन आया, जिसके बाद उन्हें हत्या की जानकारी हुई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को पड़ोसी ने दी थी सूचना
रईश के घर से भागने और फिर मेहरुन निशा को घर में मृत पड़ा देख एक पड़ोसी ने उनके 17 वर्षीय बड़े बेटे को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद वह अपने छोटे भाई (12) और बहन (8) के साथ मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed